Click Here
Click Here
Click Here

राज्य के अदालतों में केस निष्पादन का स्ट्राइक रेट 73%, त्वरित न्याय पर फोकस

Ranchi: राज्य की अदालतों में केस निष्पादन का स्ट्राइक रेट बढ़कर 73 फीसदी हो चुका है. अब तारीख पर तारीख के दौर...

Ranchi: राज्य की अदालतों में केस निष्पादन का स्ट्राइक रेट बढ़कर 73 फीसदी हो चुका है. अब तारीख पर तारीख के दौर को पीछे छोड़ते हुए त्वरित न्याय पर पूरा फोकस किया जा रहा है. पिछले 10 साल यानी जनवरी 2016 से अब तक झारखंड की विभिन्न अदालतों में कुल 3,87,157 मामले दर्ज किए गए.

इनमें से 2,84,824 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है. यानी दर्ज हुए कुल मुकदमों में से लगभग 73 फीसदी से अधिक मामलों में फैसला सुनाया जा चुका है. वर्तमान में केवल 1,02,333 केस ही प्रक्रियाधीन हैं.

आपराधिक मामलों में भी बेहतर प्रदर्शन

अपराधिक मामलों की बात करें तो आंकड़े और भी प्रभावशाली हैं. पिछले 10 वर्षों में कुल 2,92,381 क्रिमिनल केस दर्ज हुए, जिनमें से 2,34,344 केस निपटा लिए गए हैं. अब अदालतों में मात्र 58,037 मामले ही शेष हैं. वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में अब तक 9,504 केस दर्ज किए गए हैं.

सिविल मामलों के निष्पादन में भी तेजी

जमीन-जायदाद और अन्य नागरिक विवादों में भी अदालतों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. कुल 94,776 दर्ज मामलों में से 50,480 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 44,296 केस अभी प्रक्रियाधीन हैं. वर्ष 2026 में अब तक 4,456 सिविल मामले दर्ज हुए हैं.

Also Read: झारखंडः मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन, इन लोगों के नाम कटेंगे

पिछले चार वर्षों में आए क्रिमिनल केस

• वर्ष 2023 – 31,530

• वर्ष 2024 – 28,163

• वर्ष 2025 – 28,140

• वर्ष 2026 – 9,504

पिछले चार वर्षों में आए सिविल केस

• वर्ष 2023 – 10,460

• वर्ष 2024 – 11,811

• Year 2025 – 12,451

• वर्ष 2026 – 4,456

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *