हुनर को मिला रोजगार : झारखंड में 3.33 लाख युवाओं को मिला जॉब ऑफर

Ranchi : झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी ने स्कील डेवलपमेंट के तहत के राज्य में हुनरमंदों की एक नई फौज तैयार की...

Ranchi : झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी ने स्कील डेवलपमेंट के तहत के राज्य में हुनरमंदों की एक नई फौज तैयार की हैं. अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं ने कौशल विकास की राह चुनी है, जिनमें से 3.33 लाख से ज्यादा युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं. राज्य में कुल 10,27,506 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया. इनमें से 7,69,254 युवा विभिन्न पाठ्यक्रमों में एनरोल हुए और 6,79,990 लोगों ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया. गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 5,50,235 युवाओं का मूल्यांकन किया गया. जिनमें से 5,22,953 को विधिवत सर्टिफाइड किया गया है. इस पूरी प्रक्रिया का परिणाम 3,33,164 जॉब ऑफर्स के रूप में सामने आया है.

किस योजना के तहत कितने को जॉब ऑफर

डीडीयूकेके : दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (डीडीयूकेके ) इस मिशन का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है. यहां न केवल सबसे अधिक 4,51,873 युवाओं की काउंसिलिंग हुई, बल्कि 1,97,208 युवाओं को जॉब ऑफर दिलाकर इस योजना ने प्लेसमेंट की सूची में टॉप स्थान हासिल किया.

 सक्षम झारखंड : सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना ने जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया है. इस योजना के तहत 2,84,068 युवाओं की काउंसिलिंग की गई. जिनमें से 1,08,109 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए.

 बिरसा : बिरसा (ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्कील एक्वीजिशन) योजना ने 1,24,649 युवाओं को काउंसिलिंग के जरिए राह दिखाई. इनमें से 24,961 ग्रामीण युवाओं को ट्रेनिंग के बाद सीधे जॉब ऑफर मिले.

 एक्सेल : उच्च शिक्षा के साथ कौशल को जोड़ने वाली एक्सेल योजना के तहत 12,015 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग हुई. इनमें से 2,886 युवाओं को प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है.

फैक्ट फाइल 

पंजीकरण – 1027506

 

इंरोल्ड – 769254

ट्रेंड  – 679990

मूल्यांकन – 550235

सर्टिफाइड – 522953

जॉब ऑफर – 333164

 

ALSO READ : 11 मई को बिजली व पानी की समस्या को लेकर बोकारो में भाजपा करेगी प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *