झारखंड में बदला मौसम : राजधानी में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन येलो अलर्ट

Ranchi : झारखंड का मौसम पल पल बदल रहा है. रविवार को दोपहर तीन बज से राजधानी रांची में तेज गर्जन के...

Ranchi : झारखंड का मौसम पल पल बदल रहा है. रविवार को दोपहर तीन बज से राजधानी रांची में तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण और अलग अलग राज्यों से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 13 से 16 मई के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बीते 24 घंटों का हाल

पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान और बारिश में काफी विविधता देखी गई. बारिश के आंकड़ों की बात करें तो बोकारो थर्मल में सबसे अधिक 21.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39.4° डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. न्यूनतम तापमान के मामले में रांची का कांके इलाका सबसे ठंडा रहा. यहां का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आगामी 5 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 मई से ही राज्य के कुछ हिस्सों में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी. 11 मई को उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में बिजली चमकने और आंधी की संभावना है. सबसे अधिक प्रभाव 13 और 14 मई को देखने को मिलेगा. विशेषकर रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, गुमला और खूंटी जैसे मध्य झारखंड के जिलों के साथ साथ दुमका, देवघर और जमताड़ा में 60 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 15 और 16 मई को भी साहेबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

 

ALSO READ : News Wave Exclusive : JBVNL के खजाने पर डेप्रिसिएशन की मार, करोड़ों के एसेट की घटी वैल्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *