Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पाकुड़ में शुरू हुई निशुल्क कोचिंग

Pakur: जिले के युवाओं को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को हटपाड़ा स्थित अपर्णा...

Pakur: जिले के युवाओं को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को हटपाड़ा स्थित अपर्णा कॉम्प्लेक्स में ‘निशुल्क कोचिंग’ का भव्य उद्घाटन किया गया. यह विशेष पहल सूर्या नर्सिंग एजुकेशनल कॉलेज, साहिबगंज और सीटी ट्रेनिंग सेंटर, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारी के लिए की गई है.

संयुक्त रूप से हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सूर्या नर्सिंग एजुकेशनल कॉलेज के निदेशक डॉ. विजय कुमार एवं सीटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक मो. हैदर अली, सूर्या नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वेंकट रेड्डी, सूर्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मैनेजर हरेंद्र कुमार पासवान, पाकुड़ के चर्चित चिकित्सक डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. बिंदु भूषण ने संयुक्त रूप से किया.

छात्रों के सपनों को मिलेगा सहारा

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार ने कहा कि “एक कदम सपने की ओर, एक कदम सफलता की ओर” के मंत्र के साथ हमने उन मेधावी छात्रों की मदद का संकल्प लिया है, जो संसाधनों के अभाव में नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते. इस निशुल्क कोचिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कोचिंग देना नहीं, बल्कि पाकुड़ और साहिबगंज क्षेत्र के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की उंगली थामना है, जो आर्थिक तंगी के कारण पीछे छूट जाते हैं. नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है. इस निशुल्क कोचिंग के जरिए हम एक स्वस्थ और सशक्त झारखंड की नींव रख रहे हैं.

Also Read: 11 से 17 मई के बीच इन ट्रेनों का परिचालन बंद, रेलवे ने जारी किया आदेश

छात्रों को किया गया प्रेरित

समारोह में मुख्य रूप से सूर्या नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वेंकट रेड्डी, सूर्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मैनेजर हरेंद्र कुमार पासवान, पाकुड़ के चर्चित चिकित्सक डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. बिंदु भूषण उपस्थित रहे. वक्ताओं ने नर्सिंग को सेवा और सम्मान का क्षेत्र बताते हुए छात्रों को पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया.

स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा

सीटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक मो. हैदर अली ने बताया कि अब पाकुड़ के स्थानीय छात्रों को नर्सिंग की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. संस्थान का लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को नर्सिंग के सरकारी संस्थानों तक पहुंचाना है. उद्घाटन सत्र के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिनमें इस नई पहल को लेकर भारी उत्साह देखा गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *