Click Here
Click Here
Click Here

पांकी में पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 किलो से अधिक गांजा और 2 लाख नकद बरामद, पिता-पुत्र फरार

Palamu: पलामू पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम दुबईया माइन में एक बड़ी कार्रवाई...

Palamu: पलामू पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम दुबईया माइन में एक बड़ी कार्रवाई की गई. सूचना मिली थी कि अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में भारी मात्रा में अवैध गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है.

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और संबंधित घर पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान आरोपी पिता-पुत्र फरार

पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी अनुज सिंह और उसका बेटा विकास कुमार घर से भागने में सफल रहे. घर की तलाशी लेने पर पुलिस को अलग-अलग पॉलिथीन में रखा कुल 6.608 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

इसके साथ ही विकास कुमार के कमरे में रखी अलमारी से 500 रुपये के 399 नोट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 1,99,500 रुपये है. पुलिस ने सारा सामान विधिवत जब्त कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ उप निरीक्षक रविन्द्र राहुल साय, रंजीत कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे.

ALSO READ: बोकारो जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन को लेकर भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *