Click Here
Click Here
Click Here

विभागीय निर्देशों का खुला उल्लंघन, न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड अंतर्गत अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ से जुड़ी विवादित भूमि पर विभागीय आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया...

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड अंतर्गत अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ से जुड़ी विवादित भूमि पर विभागीय आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है. भूमि सुधार उप समाहर्ता, बरही द्वारा जारी पत्रांक 1092/रा दिनांक 30 दिसंबर 2025 में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जमाबंदी कैंसिलेशन वाद संख्या 21/25 अर्जुन पाण्डेय बनाम रमेश्वर महतो न्यायालय में विचाराधीन रहने तक संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखी जाए.

Also Read: विष्णुगढ़: सिस्टम की सुस्ती ने छीनी गांव की रफ्तार, सगधोवा नदी पर पुल नहीं होने से बरसात में ‘कैद’ हो जाते हैं ग्रामीण

भूमि विवाद का मामला न्यायालय में लंबित

पत्र के अनुसार मौजा मानगढ़, थाना चौपारण, खाता संख्या 71, प्लॉट संख्या 303 की लगभग 1.35½ एकड़ भूमि को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है. वादी पक्ष द्वारा शिकायत की गई थी कि प्रतिवादी द्वारा उक्त भूमि पर मकान निर्माण कराया जा रहा है. इसके बाद अंचल अधिकारी, चौपारण एवं थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोकने और यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था.

निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर उठे सवाल

इसके बावजूद अब फिर से निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिल रही है, जिससे विभागीय आदेशों और न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना का आरोप लग रहा है. स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर चर्चा तेज है कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब निर्माण कार्य किसके संरक्षण में कराया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *