Click Here
Click Here
Click Here

खरसावां पुलिस पहुंची पहाड़ी गांव, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानून को लेकर किया जागरूक

Saraikela: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ियों की तलहटी में बसे सिलपिंगदा गांव में शनिवार को पुलिस की ओर से जनजागरूकता...

Saraikela: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ियों की तलहटी में बसे सिलपिंगदा गांव में शनिवार को पुलिस की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर पुलिस और आम जनता के बीच मैत्री संबंध मजबूत करने पर जोर दिया.

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष फोकस

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को महिला अपराध, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

पुलिस अधिकारियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 और साइबर ठगी से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया. साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों को ओटीपी और बैंक डिटेल साझा नहीं करने की सलाह दी गई.

अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

थाना प्रभारी ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं होती हैं, जिससे निर्दोष लोग शिकार बनते हैं.

Also Read: जमशेदपुर: डिमना लेक व्यू होटल में ग्रामीणों का धावा, तीन जोड़ों को पकड़ा, अनैतिक कार्य का आरोप

महिलाओं के अधिकार और सड़क सुरक्षा की जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों की भी विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया.

ग्रामीणों ने की पुलिस पहल की सराहना

ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कानून की जानकारी बढ़ती है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *