भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार: सतीश पॉल मुंजनी ने कहा-‘पहले अपने राज्यों की बिगड़ी कानून व्यवस्था संभाले भाजपा’

Ranchi: झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. झारखंड...

Ranchi: झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने भाजपा पर “राजनीतिक प्रोपेगेंडा” फैलाने और झारखंड की छवि खराब करने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा को झारखंड पर सवाल उठाने से पहले अपने शासित राज्यों की भयावह कानून व्यवस्था पर जवाब देना चाहिए. भाजपा चुनिंदा आंकड़ों के सहारे झारखंड को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा शासित कई राज्यों में हत्या, महिला उत्पीड़न, सांप्रदायिक हिंसा, मॉब लिंचिंग और संगठित अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों की स्थिति पर भाजपा कभी खुलकर जवाब नहीं देती.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: डिमना लेक व्यू होटल में ग्रामीणों का धावा, तीन जोड़ों को पकड़ा, अनैतिक कार्य का आरोप

मणिपुर के मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध ली

कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर इतनी ही गंभीर है, तो मणिपुर में महीनों तक चली हिंसा, हरियाणा में सांप्रदायिक तनाव और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर उसकी चुप्पी क्यों रही? उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा अपने शासन वाले राज्यों में सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द कायम रखने में विफल रही है. मुंजनी ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में लगातार काम कर रही है. राज्य में नक्सलवाद में कमी आई है, पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार किसी भी आपराधिक तत्व को संरक्षण नहीं देती और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: झारखंड CID की कार्रवाई: यूपी के ब्रजेश सिंह को किया गिरफ्तार, 8.52 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा चुप

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य जैसे असली मुद्दों पर भाजपा के पास जवाब नहीं है. इसलिए वह डर और भ्रम की राजनीति कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. झारखंड की जनता अब केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और स्थिर शासन चाहती है. कांग्रेस नेता ने भाजपा को उसके पुराने शासनकाल की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान भी झारखंड में मॉब लिंचिंग, महिला उत्पीड़न, अपराध और प्रशासनिक अव्यवस्था के कई मामले सामने आए थे. ऐसे में भाजपा को “दोहरे मापदंड” छोड़कर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *