Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू में शोक की लहर, कीनू भगत के आकस्मिक निधन से सामाजिक क्षेत्र को बड़ा झटका

Ranchi: नगर क्षेत्र के पुराना बाजार टोली निवासी कीनू भगत (58 वर्ष) का रविवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में...

Ranchi: नगर क्षेत्र के पुराना बाजार टोली निवासी कीनू भगत (58 वर्ष) का रविवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आकस्मिक निधन हो गया. बताया गया कि उनका निधन दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

परिवार और शुभचिंतकों में शोक

स्वर्गीय कीनू भगत अनिल एवं रिक्की के पिता थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, पूर्व अध्यक्ष राजेश उरांव, समाजसेवी जितेश सिंह, प्रकाश भगत सहित बुंडू के कई गणमान्य लोग शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

Also Read: जमशेदपुर: डिमना लेक व्यू होटल में ग्रामीणों का धावा, तीन जोड़ों को पकड़ा, अनैतिक कार्य का आरोप

सोमवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय कीनू भगत की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 7 बजे अर्राडीह मुक्तिधाम के लिए निकलेगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *