Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना इलाके में एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित मठ टोली इलाके की है. बताया जाता है, कि यह मृतक व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था. जिसकी छानबीन परिजन और पुलिस कर रही थी, हालांकि कल वृद्ध व्यक्ति का शव रेलवे पटरी के पास बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और इस मामले की जानकारी परिवार वालों को दे दी है. इस मामले को लेकर विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. पिछले दो दिनों से यह व्यक्ति अपने घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं गए थे. जिसके कारण परिवार वाले छानबीन कर रहे थे. परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि यह वृद्ध व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और कोलकाता में रह रहे थे। वहीं से बाहर निकले लेकिन घर नहीं लौटे थे, जिसको लेकर परिवार में अनहोनी की आशंका थी.
रांची: विधानसभा थाना इलाके में ट्रेन से गिरकर वृद्ध व्यक्ति की मौत, कोलकाता का था निवासी
Ranchi: राजधानी रांची के विधानसभा थाना इलाके में एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. यह मामला विधानसभा थाना...
सम्बंधित ख़बरें
