Click Here
Click Here
Click Here

RIMS : कर्मचारियों ने किया घेराव, जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर करेंगे कार्य बहिष्कार

Ranchi । रिम्स कर्मचारियों ने सोमवार को रिम्स निदेशक का घेराव किया. इस दौरान कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि...

Ranchi । रिम्स कर्मचारियों ने सोमवार को रिम्स निदेशक का घेराव किया. इस दौरान कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले ढाई महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है. बार बार आश्वासन मिलने के बाद भी कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आया है. ऐसे में अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे.

जानकारी हो कि रिम्स में लगभग 1500 कर्मचारी कार्यरत है. जिन्हें ढाई महीने से वेतन नहीं मिला है. वेतन न मिलने से प्रभावित होने वालों में पैरामेडिकल स्टाफ, स्थायी नर्सिंग स्टाफ और अन्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शामिल हैं.
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन रुकने की वजह से उनके सामने घर चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की स्कूल फीस से लेकर ईएमआई और दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है.

 

ALSO READ : रामगढ़: अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद, दो गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *