खेलों में बनाना है करियर? जानिए भारत में एथलीट बनने का पूरा रास्ता

News Wave Desk: भारत में खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं....

Image: AI Generated

News Wave Desk: भारत में खेलों के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं. अब खिलाड़ियों के लिए खेल विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स संस्थान, छात्रवृत्ति और सरकारी सहायता जैसी कई बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं. भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत खिलाड़ियों को आर्थिक मदद और प्रशिक्षण के अच्छे अवसर मिल रहे हैं.

सही खेल का करें चयन

एथलीट बनने का पहला कदम है अपने पसंदीदा खेल का चयन करना. केवल किसी खेल को देखने में रुचि होने के कारण उसे न चुनें, बल्कि उस खेल को चुनें जिसे खेलना आपको वास्तव में पसंद हो. इसके साथ ही अपनी शारीरिक क्षमता और रुचि का भी सही आकलन करें. खेल चुनने के बाद कोचिंग, ट्रेनिंग और आर्थिक जरूरतों के बारे में जानकारी लेना भी जरूरी है.

Read Also: BREAKING : टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी और दो बच्चों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

स्कूल और कॉलेज स्तर से करें शुरुआत

खेलों में करियर की शुरुआत स्कूल और कॉलेज से की जा सकती है. स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं. बेहतर प्रदर्शन करने पर राज्य स्तरीय टीमों में जगह बनाने का मौका मिलता है. इसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और अन्य संस्थानों से प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त की जा सकती है.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका

उचित प्रशिक्षण और मेहनत के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. खेल के क्षेत्र में आगे चलकर कोच, ट्रेनर और स्पोर्ट्स टीचर के रूप में भी करियर बनाया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे, पुलिस बल और कई सरकारी विभागों में खेल कोटा के तहत नौकरी के अवसर भी मिलते हैं.

Read Also: विवादित कुलपति नियुक्ति और पद पुनर्गठन को लेकर आदिवासी छात्र संघ का विरोध

खेलों से जुड़े प्रमुख कोर्स

खेल के क्षेत्र में कई प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं. इनमें बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES), बीएससी इन स्पोर्ट्स कोचिंग, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एमएससी इन स्पोर्ट्स कोचिंग, एमए इन स्पोर्ट्स साइकोलॉजी और एमएससी इन अप्लाइड स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे कोर्स शामिल हैं.

देश के प्रमुख खेल संस्थान

देश के प्रमुख खेल संस्थानों में Netaji Subhas National Institute of Sports, National Sports University, Lakshmibai National Institute of Physical Education, Lakshmibai National College for Physical Education और Indira Gandhi Institute of Physical Education and Sports Sciences शामिल हैं.

अधिक जानकारी कहां से लें

खेलों से जुड़ी अधिक जानकारी और योजनाओं के लिए National Sports University और Khelo India की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *