Click Here
Click Here
Click Here

रांची में विकास योजनाओं की सौगात, महापौर रोशनी खलखो ने चार बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से शहर में जनसुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण...

Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से शहर में जनसुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की गई. रांची की महापौर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया.

वार्ड-06 में कई विकास कार्यों का शिलान्यास

नगर निगम द्वारा शुरू की गई योजनाओं में वार्ड संख्या-06 के बांधगाड़ी रोड नंबर-05 में RCC नाली निर्माण, बांधगाड़ी क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण, जयप्रकाश नगर रोड में बिटुमिनस सड़क सुधार कार्य और प्रगति मार्ग में PCC पथ निर्माण शामिल है. वहीं वार्ड संख्या-05 के बड़गाईं शिवाजी नगर में दुबे जी के घर के पास PCC पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया.

Also Read: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM को लिखा पत्र, श्वेत पत्र और CBI जांच की मांग

स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाओं पर जोर

इस मौके पर महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनने से लोगों को अपने ही वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. वहीं PCC पथ और RCC नाली निर्माण से इलाके में आवागमन सुगम होगा और स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी. कार्यक्रम में वार्ड-06 की पार्षद मोनिका खलखो, वार्ड-05 के पार्षद अवधेश बैठा, सुभाष अग्रवाल, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *