JMM का BJP पर तंज, कहा- आम जन दे कुर्बानी, भाजपा मनाए जश्न

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तंज कसा है. कहा कि एक तरफ...

jmm
jmm

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तंज कसा है. कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देशवासियों से हर कदम पर त्याग की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो में व्यस्त है.

जनता के खून-पसीने से चल रही हैं गाड़ियां”

झामुमो ने भाजपा के हालिया शक्ति प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कल तक देशहित का पाठ पढ़ाने वाले नेता आज तीन-तीन रोड शो कर चुके हैं. हजारों गाड़ियों का यह काफिला देखकर ऐसा लगता है मानो ये गाड़ियां पेट्रोल-डीजल से नहीं बल्कि पानी से चल रही हों. सवाल यह है कि क्या देशहित की सारी शर्तें और कुर्बानियां सिर्फ आम जनता के लिए हैं? भाजपा के आयोजन क्या देशहित से ऊपर हैं?

Also Read: रांची: 727 दिनों के बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, मंगलवार को हो सकती है रिहाई

विश्वगुरु मॉडल पर भी उठाए सवाल

प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में देशवासियों को सोना न खरीदने, पेट्रोल बचाने, डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सलाह दी गई है. इस पर झामुमो ने कहा है कि क्या यही विश्वगुरु और 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का असली मॉडल है? 12 साल सत्ता में रहने के बाद अगर सरकार जनता को खर्च करने, घूमने और शादी करने से रोक रही है, तो स्पष्ट है कि अर्थव्यवस्था गहरे दबाव में है.

अर्थव्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए

• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रुपये की गिरती साख चिंताजनक है.

• पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स के जरिए जनता को निचोड़ा जा रहा है.

• देश में बेरोजगारी का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *