Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Lohardaga : जिला पुलिस की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी...

Lohardaga : जिला पुलिस की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया. जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखना जरूरी है. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. विशेष रूप से हत्या, लूट, चोरी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जायें. इसके अलावा वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का आदेश दिया.

लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी

बैठक में शराब तस्करी, अवैध खनन और नक्सल गतिविधियों पर भी चर्चा की गई. एसपी ने कहा कि इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत करें और समय समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगायें.

ये रहे मौजूद

बैठक में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेटा, डीएसपी समीर तिर्की सहित कैरो, किस्को, कुडू, भंडरा, सेन्हा और पेशरार थाना प्रभारी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड में मौसम का डबल अटैक: कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बढ़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *