Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सूबे की विधि-व्यवस्था पर HC की तल्ख टिप्पणी: HC ने कहा- ‘झारखंड पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने में फेल’

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने एक क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए सूबे की विधि व्यवस्था पर बड़े...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने एक क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए सूबे की विधि व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए. अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल है. पुलिस अक्सर अदालत के आदेश का इंतजार करती है या फिर अदालत की फटकार के बाद एक्शन में आती है. उन्होंने हाल ही में 18 माह की बच्ची के गायब होने का भी जिक्र किया. न्यायाधीश ने कहा कि समाचार पत्रों से यह जानकारी मिली है कि 18 माह की बच्ची गायब है. वहीं बोकारो का पुष्पा हत्याकांड, बोकारो का ही 14 वर्षीय युवती के मामले में जब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी, तब पुलिस एक्शन में आई. वहीं लातेहार पुलिस की कार्यशैली का भी उदाहरण उन्होंने दिया. दरअसल ये बातें खंडपीठ ने साहिबगंज एसपी की उपस्थिति में कहा. मामले में दायर क्रिमिनल अपील में कहा गया एक गवाह की हत्या कर दी गयी. आरोपी मामले में फरार चल रहा है. अदालत ने कहा कि यदि फरार आरोपी को पुलिस पकड़ लेती तो गवाह की जान बचाई जा सकती थी.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार, 2 महीनों में 114 चालक धराए

मौके पर साहिबगंज एसपी रहे मौजूद

मौके पर उपस्थित साहिबगंज एसपी ने अदालत को बताया कि फरार आरोपियों में से एक को पकड़ लिया गया है, वहीं अन्य एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है. दरअसल, सोनू यादव एवं अन्य ने साहिबगंज सिविल कोर्ट से मिली 8 साल की सजा को चुनौती दी है. हालांकि अदालत ने मामले में मांगी गई जमानत को खारिज कर दिया. सजा बिंदु पर सुनवाई जारी रखा है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में खाली हो गया तमिलनाडु का खजाना? विजय के आरोपों से बढ़ी सियासी हलचल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *