Click Here
Click Here
Click Here

ईचाक में बड़ा हादसा: बरवां नदी में गिरी यात्रियों से भरी ई-रिक्शा, 8 घायल, दो की हालत नाजुक

  हजारीबाग : हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक...

 

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर बरवां नदी में जा गिरी.  इस दुर्घटना में टोटो पर सवार सभी आठ यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो अलौंजा गांव से ईचाक बाजार की ओर जा रहा था. बरवां नदी पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया. पुल पर सुरक्षा रेलिंग (गाइड वॉल) न होने के कारण वाहन सीधे नदी में जा गिरा.

रेस्क्यू और उपचार

खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को नदी से बाहर निकाला. ईचाक थाना पुलिस की मदद से सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, दो यात्रियों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं.

प्रशासन के प्रति आक्रोश

स्थानीय निवासियों में रेलिंग न होने को लेकर प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रेलिंग की मांग की जा रही है, लेकिन ध्यान न देने के कारण यहाँ अक्सर हादसे होते रहते हैं.

ALSO READ : हजारीबाग: शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *