Chakradharpur: जनगणना-2027 के अंतर्गत सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में मझगांव विधायक श्री निरल पूर्ति ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की. इस दौरान तांतनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी की टीम विधायक के आवास पहुंची और पोर्टल पर उनकी पूरी जानकारी दर्ज कराई गई.
15 दिनों तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपनी प्रविष्टियां स्वयं दर्ज करें. प्रशासन ने बताया कि यह सुविधा 1 मई 2026 से शुरू होकर अगले 15 दिनों तक नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी.

ऑनलाइन और बहुभाषी सुविधा उपलब्ध
स्व-गणना की प्रक्रिया नागरिक अपनी पसंद की भाषा में ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर सकते हैं. इसके लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा. जिला प्रशासन ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है, ताकि सही एवं अद्यतन आंकड़े तैयार किए जा सकें.
