Bokaro : चीरा-चास थाना क्षेत्र में जिम में हुई हर्ष पांडेय और आरिफ अंसारी मामले में आरोपी ने आत्मसर्मपण कर दिया. आरोपी महताब अंसारी ने अदालत में आत्मसर्मपण किया. जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.
जानकारी हो कि भारतीय जनता पार्टी लगातार पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रही थी. सांसद ढुल्लु महतो ने 10 मई तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था. भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने भी एसपी से मुलाकात कर आंदोलन की चेतावनी दी थी मामले में बढ़ता राजनीतिक दबाव और पुलिस की दबिश के बीच महताब अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
क्या है मामला
चीरा चास थाना में हर्ष पांडेय की शिकायत पर 2 मई को कांड संख्या 37/2026 दर्ज किया गया था. जिसमें 1 मई को चास के नंदुआ स्थान स्थित एक जिम के पास महताब अंसारी, आरिफ अंसारी समेत दर्जनभर लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात कही गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया था. घटना के 10 दिन बाद तक गिरफ्तारी नहीं होने पर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गयी थी.

ALSO READ : कोडरमा के कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 35 लाख के रेडीमेड कपड़े जलकर राख
