Click Here
Click Here
Click Here

डोरंडा कॉलेज में हंगामा, बगैर अनुमति छात्रा की फोटो लेने से भड़के छात्र

Ranchi : डोरंडा कॉलेज में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. जहां एक छात्रा ने आरोप लगाया कि बगैर उसके अनुमति के फोटो...

Ranchi : डोरंडा कॉलेज में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. जहां एक छात्रा ने आरोप लगाया कि बगैर उसके अनुमति के फोटो लेने की कोशिश की गयी. आरोप बीकॉम सेमेस्टर वन के बिट्टू नामक छात्र पर लगा है. छात्रा ने आरोप लगाया है कि बिट्टू ने उसकी आपत्तिजनक तरीके से तस्वीर लेने की कोशिश की. घटना के बाद छात्रा के भाई राज सिंह के विरोध जताने पर दबाव बनाने की बात भी सामने आयी है.

छात्रों ने आरोप लगाया कि बीकॉम विभाग की एचओडी ने छात्रा से कथित तौर पर कहाद कि इतना तो चलता है, लड़की हो तो थोड़ा मैनेज करना पड़ता है. इस बयान को लेकर छात्रों और छात्र संगठनों में भारी नाराज़गी है. उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान को हल्के में लेने जैसी है.

घटना के विरोध में बुधवार को बीकॉम विभाग में छात्रों की बैठक और विरोध प्रदर्शन की तैयारी की गई है. छात्रों की मांग है कि आरोपी छात्र के खिलाफ कॉलेज प्रशासन तुरंत सख्त कार्रवाई करंे और जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की जाए. साथ ही, पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बनाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए.

छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो छात्र आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

 

ALSO READ : Petrol Diesel Price Hike : महंगे हो सकते है बिस्किट, साबुन, पैकेज्ड फूड समेत अन्य चीजें

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *