Ranchi/ Delhi: पिछले लगभग एक वर्ष से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने अपनी बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गई है. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक विनय चौबे की याचिका पर 15 मई को सुनवाई हो सकती है.. झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर बेल की गुहार लगाई है.
हाईकोर्ट ने खारिज की थी बेल
इससे पहले 28 अप्रेल को झाररखण्ड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग जिले में हुआ लैंड स्कैम का मामला है. ACB ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हज़ारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Read Also: तमाड़ अस्पताल में आधी रात प्रशासन की दबिश, कर्मचारियों में अफरा-तफरी
