Click Here
Click Here
Click Here

पानी-बिजली संकट पर सड़कों पर उतरी BJP, पाकुड़ में मटका प्रदर्शन से सरकार पर साधा निशाना

Pakur: झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को पाकुड़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. पाकुड़ रेलवे मैदान से...

Pakur: झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को पाकुड़ में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. पाकुड़ रेलवे मैदान से लेकर पार्क तक निकाली गई इस आक्रोश रैली में सबसे खास दृश्य महिलाओं का रहा, जो सिर पर मटका लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं. यह मटका प्रदर्शन राज्य में व्याप्त भीषण पेयजल संकट और बिजली कटौती के खिलाफ सरकार को जगाने के लिए एक कड़ा संदेश था.

महिलाएं पानी के लिए मीलों चलने को मजबूर: सरिता मुर्मू

रैली का नेतृत्व कर रहीं जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पीने के पानी के लिए मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो सरकार बुनियादी जरूरतें . बिजली और पानी . भी मुहैया नहीं करा सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.

BJP नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद शाह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है. चापाकल खराब पड़े हैं और जल आपूर्ति योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं. सरकार और प्रशासन गहरी नींद में सोए हैं.

Also Read: गुमला की 6 वर्षीय बच्ची के लापता मामला : HC ने 2018 से अबतक रहे SP एवं केस IO को किया तलब

खाली मटकों से जताया विरोध

महिलाओं ने सिर पर खाली मटके रखकर यह दर्शाया कि सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर घड़े खाली हैं. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जनता इस सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर कर देगी.

रेलवे मैदान से पार्क तक निकली रैली

रैली रेलवे मैदान से शुरू होकर पार्क तक गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “हेमंत सोरेन होश में आओ” के नारे लगाए. नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार मुफ्त बिजली का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ घंटों बिजली गुल रहती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जनहित के इन मुद्दों को लेकर अब चुप नहीं बैठने वाली है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *