Newswave Desk: रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म Raja Shivaji बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को खासतौर पर मराठी वर्जन में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले हफ्ते में मजबूत कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी. अब फिल्म के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
11वें दिन कितना रहा कलेक्शन ?
फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5.60 करोड़ रुपये और दसवें दिन 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की.

वहीं Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 70.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
बजट वसूलने से बस थोड़ी दूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये है. ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत निकालने से अब सिर्फ 5 करोड़ रुपये दूर है. माना जा रहा है कि दूसरे मंगलवार या बुधवार तक फिल्म यह आंकड़ा पार कर सकती है. 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ Raja Shivaji फिलहाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन चुकी है.
अब इसे दूसरे स्थान पर मौजूद Baipan Bhari Deva का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करीब 6.28 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म अगले एक-दो दिनों में यह उपलब्धि हासिल कर सकती है.
ALSO READ: ‘महिला शक्ति पेट्रोलिंग’ अभियान की शुरुआत, 10 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से संभालेंगी निगरानी
