ऑफिस के तनाव को कहें अलविदा और मानसिक सेहत को दें प्राथमिकता

News Wave Desk: दफ्तर के कामकाज में उलझने के कारण अक्सर हम अपनी मानसिक सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. मल्टीटास्किंग और...

News Wave Desk: दफ्तर के कामकाज में उलझने के कारण अक्सर हम अपनी मानसिक सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. मल्टीटास्किंग और बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से दिमाग पर दबाव पड़ता है.इससे चिंता (एंग्जायटी) और अवसाद (डिप्रेशन) जैसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं. इसका असर सिर्फ कामकाजी जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निजी रिश्तों और सेहत पर भी पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि वक्त रहते तनाव को संभाला जाए.

ऑफिस में तनाव के कई वजह हो सकते है, जैसे उम्मीद के मुताबिक सैलरी न मिलना, अच्छे काम की तारीफ न होना, काम का बोझ बढ़ना, या साथियों और बॉस से अनबन होना.इन सब कारणों से काम करने की इच्छा कम हो जाती है और घर-परिवार में भी झगड़े या तनाव बढ़ सकते हैं. अगर तनाव लंबे समय तक रहे, तो दिल की बीमारी, याद्दाश्त कम होना या ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि हम तनाव को संभालना सीखें.

ब्रेक लें

दो-तीन दिन की छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाएं या कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं. इससे दिमाग को राहत मिलेगी और मेंटल हेल्थ बेहतर होगी.

मेडिटेशन करें

कोई शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें और मन को केंद्रित करें. यह तनाव कम करने में मदद करेंगी.

समय की सीमा तय करें

ऑफिस ऑवर्स के बाद काम से दूरी बनाएं और घर पर काम करने से बचें. इससे मानसिक थकान कम होगी

व्यायाम करें

नियमित रूप से थोड़ी देर एक्सरसाइज करें. इससे तनाव घटता है और खुश रहने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिससे मूड बेहतर रहता है.

 मदद लें

अगर लगे कि तनाव ज्यादा बढ़ रहा है, तो किसी काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें. प्रोफेशनल गाइडेंस से समस्या का समाधान आसान हो सकता है.

 

इन उपायों को अपनाकर आप ऑफिस के तनाव को काबू में रख सकते हैं और अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

 

ALSO READ: चुप्पी तोड़ें, आवाज उठाएं: जानिए यौन उत्पीड़न के खिलाफ कैसे लड़ें

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *