Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग शहर में विकास नहीं, सिर्फ परेशानी का कहर: दो साल से अधूरी नाली बनी मुसीबत

Hazaribagh: शहर के नूतन नगर स्थित ओवरब्रिज के पास का नज़ारा किसी डरावनी कहानी जैसा हो गया है. यहाँ की अधूरी नाली...

Hazaribagh: शहर के नूतन नगर स्थित ओवरब्रिज के पास का नज़ारा किसी डरावनी कहानी जैसा हो गया है. यहाँ की अधूरी नाली निर्माण योजना अब लोगों के लिए विकास नहीं, बल्कि एक गंभीर संकट बन चुकी है. पिछले दो वर्षों से यह काम अधर में लटका हुआ है, जबकि संबंधित ठेकेदार काम बीच में ही छोड़कर फरार बताया जा रहा है.

सड़क पर बहता गंदा पानी और बदबू से बेहाल जनता

स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज के नीचे बारिश हो या न हो, जलजमाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है. नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल जाने से यह क्षेत्र कीचड़ और गंदगी का स्थायी केंद्र बन चुका है. यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी नाक बंद करके निकलना पड़ता है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता हर दिन एक जोखिम भरा सफर साबित हो रहा है.

ओवरब्रिज बना जलजमाव का खतरनाक जाल‘—ठेकेदार फरार, अब बड़े जनआंदोलन की तैयारी

स्थानीय समाजसेवी किशोरी राणा ने बताया कि नाली निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों से आधा-अधूरा पड़ा है. कहीं काम शुरू किया गया तो कहीं बीच में ही छोड़ दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. गर्मी के मौसम में भी यहाँ घुटने भर पानी जमा होना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं.

क्या मानसून से पहले जागेगा प्रशासन?

मानसून की आहट के साथ ही स्थानीय निवासियों का डर और बढ़ गया है. लोगों ने विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठेकेदार पर कार्रवाई कर कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो एक बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा. अब सवाल यह उठता है कि आखिर दो वर्षों से अधूरे पड़े इस निर्माण कार्य पर विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी और कैसे एक ठेकेदार पूरे सिस्टम को ठप करके आसानी से फरार हो गया?

AlsoRead:हजारीबाग के पर्यटन को लगेंगे पंख: झील में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का मज़ा और सूरजकुंड बनेगा ‘नो बोरिंग ज़ोन’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *