Click Here
Click Here
Click Here

निस्वार्थ सेवा को सलाम : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में सम्मानित हुईं नर्सें

Ranchi: मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर दिन-रात समर्पित रहने वाली नर्सों के सम्मान में आज सदर अस्पताल रांची में अंतरराष्ट्रीय...

Ranchi: मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर दिन-रात समर्पित रहने वाली नर्सों के सम्मान में आज सदर अस्पताल रांची में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम इस वर्ष की थीम ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य  नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी’ पर आधारित रहा.

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान 

समारोह में अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया. मरीजों की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नर्सों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

“नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की आत्मा” : सिविल सर्जन 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की आत्मा हैं. अस्पतालों में मरीजों की देखभाल से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मी अपने समर्पण, संवेदनशीलता और अथक मेहनत से मरीजों को नई उम्मीद देने का कार्य करते हैं.

Read Also: नीट यूजी 2026 रद्द : पेपर लीक के साये में सरकार का बड़ा फैसला, नई तिथि की घोषणा जल्द

बेहतर सुविधाओं और सम्मानजनक वातावरण पर जोर 

उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष की थीम केवल नर्सों के योगदान को सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है. नर्सों को सम्मानजनक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद है.

स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने का संकल्प 

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया. समारोह में उपस्थित अधिकारियों और चिकित्सकों ने नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा का सबसे भरोसेमंद स्तंभ बताया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *