Click Here
Click Here
Click Here

शर्म नहीं, समझदारी: क्यों जरूरी है सही समय पर यौन शिक्षा?

News Wave Desk: जब बच्चे बड़े होने लगते हैं, तो उनके शरीर और मन में कई बदलाव आते हैं. अक्सर वे डर...

News Wave Desk:  जब बच्चे बड़े होने लगते हैं, तो उनके शरीर और मन में कई बदलाव आते हैं. अक्सर वे डर या शर्म के कारण किसी से कुछ पूछ नहीं पाते. इंटरनेट या दोस्तों से मिलने वाली गलत जानकारी को सच मान लेते हैं. सही उम्र पर सही जानकारी मिलना उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखता है.

यौन शिक्षा असल में क्या हैं?

यौन शिक्षा सिर्फ शरीर के बारे में जानकारी नहीं है, बल्कि यह खुद को समझने और दूसरों को सम्मान करने का एक तरीका है. यह हमें सिखाती है

बदलावों को समझना: शरीर में होने वाले बदलाव (जैसे आवाज बदलना, पीरियड्स, या नए अहसास) बिल्कुल सामान्य हैं).

सत्य और झूठ में फर्क: इंटरनेट या सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली हर चीज़ सच नहीं होती. सही शिक्षा हमें गलत धारणाओं से बचाती है.

बेहतर फैसले लेना: जब हमें सही जानकारी होती है, तो हम अपनी सेहत और रिश्तों को लेकर सही निर्णय ले पाते हैं और बीमारियों या परेशानियों से बचते हैं.

अपनी सुरक्षा (Good Touch & Bad Touch): यह बच्चों को सिखाती है कि उनके शरीर पर सिर्फ उनका हक है. वे सही और गलत स्पर्श में फर्क करना सीखते हैं और खुद को शोषण होने से बचा पाते हैं.

सम्मान और सीमाएं (Boundaries): रिश्तों में ‘ना’ कहना और दूसरों की पसंद का सम्मान करना सीखते हैं.

निचे दीए गए कुछ फायदें यौन शिक्षा के:

  1. भ्रम दूर करता हैंसुनी-सुनाई बातों के बजाय वैज्ञानिक और सही बातों पर भरोसा करना.
  2. आत्मविश्वासजब हम अपने शरीर को समझते हैं, तो झिझक खत्म होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है.
  3. बीमारियों से बचावसाफ-सफाई और सेहत से जुड़ी जानकारी होने से हम स्वस्थ रहते हैं.
  4. सुरक्षित रिश्तेयह सिखाता है कि एक अच्छा और स्वस्थ रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका होता है.

ALSO READ: ऑफिस के तनाव को कहें अलविदा और मानसिक सेहत को दें प्राथमिकता

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *