Click Here
Click Here
Click Here

गर्मी छुट्टी से पहले बढ़ा ट्रेनों पर दबाव, रेलगाड़ियों में नोरूम और वेटिंग, तत्काल ही है एक मात्र विकल्प

Hazaribagh: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. निजी और सरकारी स्कूलों में...

Hazaribagh: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. निजी और सरकारी स्कूलों में 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग सैर-सपाटे और रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर चुके हैं. वहीं शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के कारण भी ट्रेनों में दबाव लगातार बढ़ रहा है.

कोडरमा होकर चलने वाली मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में यात्रियों के लिए अब तत्काल टिकट ही एकमात्र सहारा बचा है.

छुट्टियां और शादी सीजन से ट्रेनों में बढ़ी मारामारी

मई मध्य से हजारीबाग की निजी स्कूलों में गर्मी का अवकाश शुरू हो जाएगा, जबकि 22 मई से सरकारी स्कूल भी बंद होने वाले हैं. छुट्टियों को देखते हुए लोगों ने पहले से यात्रा की प्लानिंग कर ली है. दूसरी ओर जुलाई तक वैवाहिक लग्न भी जारी रहने वाले हैं, जिससे ट्रेनों में अतिरिक्त दबाव बन गया है.

हावड़ा, धनबाद, रांची, पुरी से खुलने वाली और हजारीबाग टाउन व कोडरमा होकर गुजरने वाली लगभग सभी लंबी दूरी की ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. अगले दो महीने तक ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है. सुबह 8 बजे अगले 60 दिनों की बुकिंग शुरू होते ही टिकट बुक हो जा रहे हैं.

ALSO READ: EXCLUSIVE: झारखंड पुलिस में अब डिजिटल क्रांति: FIR और फाइनल फॉर्म पर होंगे थाना प्रभारियों के ई-साइन

12 जुलाई तक शादी मुहूर्त, यात्रियों की परेशानी जारी

इस महीने 14 मई तक लग्न है, जबकि जून में 1, 4, 10, 11, 19, 21, 24 और 26 जून को शुभ मुहूर्त हैं. वहीं जुलाई में 1, 6, 7, 11 और 12 जुलाई तक विवाह मुहूर्त रहने के कारण ट्रेनों में भीड़ बनी रहने की संभावना है.

धनबाद-कोडरमा-गया होकर चलने वाली अहमदाबाद, अमृतसर और जम्मूतवी की ट्रेनों में सबसे अधिक मारामारी है. हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आसनसोल-भावनगर पारसनाथ एक्सप्रेस और कोलकाता-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस में कई दिनों तक नोरूम की स्थिति बनी हुई है. गांधीधाम एक्सप्रेस में 9 जून तक सीट उपलब्ध नहीं है.

दिल्ली रूट की ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ है. कालका मेल में 6 जुलाई तक लगभग सभी श्रेणियों की सीटें बुक हो चुकी हैं. हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस में भी जुलाई तक सीटें फुल हैं. जालियावाला बाग एक्सप्रेस में 3 जुलाई तक हर दिन बुकिंग पूरी हो चुकी है. यात्रियों को अब स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार है, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच कुछ राहत मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *