Click Here

रांची: गुरुनानक रोड बना कब्जाधारियों का अड्डा, नगर निगम ने कराया अतिक्रमण मुक्त, खटाल संचालक पर लगा जुर्माना

Ranchi: राजधानी के व्यस्त स्कूल इलाकों में फैले अवैध कब्जों पर मंगलवार को रांची नगर निगम का बुलडोजर गरजा. पीपी कंपाउंड मार्ग,...

Ranchi: राजधानी के व्यस्त स्कूल इलाकों में फैले अवैध कब्जों पर मंगलवार को रांची नगर निगम का बुलडोजर गरजा. पीपी कंपाउंड मार्ग, गुरुनानक स्कूल रोड और नाला रोड क्षेत्र में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई की. नगर निगम के एक्शन से सड़क और नालियों पर कब्जा जमाने वालों में हड़कंप मचा दिया. स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गुरुनानक स्कूल रोड पर रोज लगने वाले जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे फैले अतिक्रमण से छात्र, अभिभावक और आम लोग परेशान थे. हालात ऐसे हो गए थे कि पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था. लगातार शिकायतों के बाद निगम की टीम बड़ी कार्रवाई के मूड में मौके पर पहुंची और सड़क किनारे जमे अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: झारखंड पुलिस में अब डिजिटल क्रांति: FIR और फाइनल फॉर्म पर होंगे थाना प्रभारियों के ई-साइन

चार गुमटी समेत कई अवैध सामान जब्त

अभियान के दौरान चार गुमटी, ठेले और अन्य अवैध सामान जब्त किए गए. नालियों के ऊपर बनाए गए अस्थायी शेड और ढांचे तोड़ दिए गए, जबकि सड़क जाम कर खड़े वाहनों को हटाया गया. निगम के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई होगी. कार्रवाई के दौरान अवैध खटाल चलाने और नालियों में गोबर व गंदगी डालने वाले संचालक पर ₹5000 का जुर्माना ठोका गया. वहीं सड़क किनारे गंदगी फैलाने वाले एक बाइक रिपेयरिंग दुकान संचालक से ₹2000 वसूले गए.

यह भी पढ़ें: गर्मी छुट्टी से पहले बढ़ा ट्रेनों पर दबाव, रेलगाड़ियों में नोरूम और वेटिंग, तत्काल ही है एक मात्र विकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *