Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में कलयुगी बेटे की करतूत, शराब पार्टी के बाद पिता की हत्या

Pakur: पाकुड़ के कित्ताझोर मोहल्ले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने कथित तौर...

Pakur: पाकुड़ के कित्ताझोर मोहल्ले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने ही 65 वर्षीय पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिवाकर सरदार देर रात अपने पिता अनूप सरदार के साथ घर में शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दिवाकर ने हसुआ से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने की वजह से अनूप सरदार की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़ पुलिए की नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया तेज, रोस्टर की खामियां दूर करने की तैयारी शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *