पूर्व मंत्री माधवलाल का निधन, 9 बजकर 5 मिनट पर ली अंतिम सांस

Ranchi : लंबे समय से इलाजरत पूर्व मंत्री माधव लाल का निधन हो गया हैं. उन्होंने रांची के बरियातू पल्स अस्पताल में...

Ranchi : लंबे समय से इलाजरत पूर्व मंत्री माधव लाल का निधन हो गया हैं. उन्होंने रांची के बरियातू पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा से चार बार (1985, 1990, 2000 और 2009) गोमिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. बिहार से लेकर झारखंड बनने तक, वे हमेशा आम जनता की मुखर आवाज़ बने रहे. बिहार सरकार और झारखंड सरकार में वह एक-एक बार मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने पल्स अस्पताल में 9 बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके निधन से झारखंड की राजनीति जगत में शोक की लहर है.

झारखंड के दिग्गज नेताओं की अगर बात की जायें तो उसमें माधव लाल सिंह का नाम काफी ऊपर आएगा. उन्होंने गोमिया विधानसभा समेत झारखंड में कई मुद्दों को लेकर आंदोलन किया. उन्हें हमेशा एक जन नेता के रूप में देखा गया है. आम जनता के बीच में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है. गोमिया विधानसभा में शायद ही कोई ऐसा वोटर हो जो उन्हें नहीं जानता हो. उनकी छवि हमेशा से एक साफ सुथरी और ईमानदार नेता वाली रही है.

मंत्री पद पर रहने के बावजूद उनकी पहचान एक साधारण जनसेवक की रही. ग्रामीण इलाकों में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि लोग उन्हें नेता से ज्यादा अपना अभिभावक मानते थे. उनके जाने को राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. अस्पताल और उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जहां हर आंख नम है.

 

ALSO READ : News Wave Exclusive:  सावधान, झारखंड राजस्व पर्षद की परीक्षा में डबल गेम पड़ेगा भारी: अफसरों और कर्मियों ने एक से अधिक चुन लिया है विकल्प, 18 मई तक अंतिम मौका, वरना रद्द होगा आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *