ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं: राजधानी में नाबालिग ड्राइवरों और मोडिफाइड साइलेंसर पर चलेगा पुलिस का डंडा

Ranchi: राजधानी रांची की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस अब एक्शन मोड...

Ranchi: राजधानी रांची की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है.बुधवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं. अब न केवल सड़कों पर स्टंट करने वालों पर गाज गिरेगी, बल्कि बिना यूनिफॉर्म के ऑटो चलाने वाले ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में ट्रैफिक डीएसपी शिव कुमार , आठों ट्रैफिक थाना प्रभारी मौजूद थे.

इन गलतियों पर होगी सीधी कार्रवाई

बैठक में ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षा और शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस इन बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिस की रहेगी विशेष ध्यान
– स्टंट और शोर पर लगाम
– ब्लैक शीशा लगी गाड़ियाँ, फैंसी नंबर प्लेट, और कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न या मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कड़ी कार्रवाई होगी.
नशे में ड्राइविंग और ओवरलोडिंग पर लगाम लगायेः शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर लोड करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखने और कार्रवाई करने का निर्देश
– नाबालिग चालकों पर विशेष नजरः कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर अब उनके अभिभावकों को भी जवाबदेह होना पड़ सकता है.
– यूनिफॉर्म पर विशेष नजरः ऑटो और टोटो चालकों के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है.
– लेफ्ट टर्न जाम किया तो कटेगा चालानः अक्सर देखा जाता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर ‘लेफ्ट टर्न’ खाली रहने के बावजूद लोग वहां वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे पूरा रास्ता जाम हो जाता है. ट्रैफिक एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि लेफ्ट टर्न हमेशा खाली रहे ताकि वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे. लेफ्ट टर्न जाम करने वालों का अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा जायेगा.
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारीः अब उन वाहन चालकों की खैर नहीं जिनकी नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ किया जाता है या जिन पर नंबर स्पष्ट नहीं लिखे होते. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी.

Read Also: मईया सम्मान योजना में वसूली का आरोप, आंगनबाड़ी सेविका का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

स्कूल के टाइम पर तैनात रहेगी पुलिस

स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उस दौरान लगने वाले जाम को देखते हुए, सभी ट्रैफिक थाना प्रभारियों को स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने का आदेश दिया गया है. साथ ही, सड़कों और चौराहों पर बेवजह खड़े रहने वाले वाहनों को भी हटाया जाएगा।
सभी पुलिस पदाधिकारियों को इन निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आदेश दिया गया है ताकि आम जनता को सुगम यातायात मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *