Click Here
Click Here
Click Here

हूल दिवस पर झामुमो ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Simdega: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झामुमो जिला समिति, सिमडेगा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम...

झामुमो जिला समिति सिमडेगा

Simdega: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झामुमो जिला समिति, सिमडेगा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वीर शहीद सिद्धो-कान्हो सहित हूल आंदोलन के सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि वर्ष 1855 में सिद्धो-कान्हो के नेतृत्व में शुरू हुई हूल क्रांति अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि हूल दिवस वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए न्याय और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, मो. सेराजुद्दीन, केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, फिरोज अली, प्रफुल्लित डुंगडुंग, मो. इरशाद, किशोर डांग, जाफर खान, मो. शहीद, महिला मोर्चा सचिव प्रेमधानी हेमरोम, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद तिर्की, मिन्हाज राजन, कुंदन रजक, संजय कुमार सिंह सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

ALSO READ : ‘हूल दिवस’ पर शहीदों को नमन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय स्वाभिमान और बलिदान को किया याद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *