Ranchi: रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने आज नगड़ी स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और मशीनों के रखरखाव की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा और मशीनों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित निगरानी और रिकॉर्ड का संधारण किया जाए.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार




