Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: घाघरा ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, भागदौड़ से ग्रामीणों को मिलेगी निजात

Gumla: घाघरा के पुराने ब्लॉक परिसर में आज आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. सीएससी (CSC) द्वारा संचालित इस केंद्र...

Gumla: घाघरा के पुराने ब्लॉक परिसर में आज आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. सीएससी (CSC) द्वारा संचालित इस केंद्र से अब स्थानीय ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा. केंद्र का शुभारंभ अंचलाधिकारी सुनील खाखा, प्रमुख सविता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर यूआईडी मैनेजर दिलीप साह, प्रशांत कुमार और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंजन नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे. संचालक विनीत कुमार ने बताया कि इस केंद्र में आधार पंजीकरण, बायोमेट्रिक अपडेट और सुधार संबंधित कार्य किए जाएंगे. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आधार संबंधित कोई भी कार्य के लिए ग्रामीण सीधे केंद्र पहुंच सकते हैं. किसी भी बिचौलियों का सहारा नहीं लें. पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों के कार्य किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ईचागढ़ में हाथियों को लेकर बढ़ी चिंता, ग्रामीण बोले- जंगल उनका था, अब जाएं तो कहां जाएं

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *