झारखंड आदिवासी कांग्रेस में बड़ा विस्तार, कई वरिष्ठ नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

  Ranchi : रांची शहर में झारखंड कांग्रेस संगठन के भीतर आदिवासी नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार...

 

Ranchi : रांची शहर में झारखंड कांग्रेस संगठन के भीतर आदिवासी नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया गया है. झारखंड आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अनुसूचित जनजाति विकास परिषद के सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी गई है.

यह घोषणा डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा की गई. उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी केशव महतो कमलेश को दी.

कई वरिष्ठ नेताओं को परिषद में मिली जगह

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि परिषद में कई वरिष्ठ आदिवासी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. परिषद के सदस्यों में रामेश्वर उरांव, प्रदीप कुमार बालमुचू, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, बंधु तिर्की, राजेश कच्छप और शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं.

ALSO READ : भाजपा पहले अपना चेहरा देखे, फिर कांग्रेस पर उंगली उठाए : सोनाल शांति

विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा

वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में दयामणि बारला, देवेंद्रनाथ चांपिया, थियोडोर कीरो, दीनबंधु बोईपाई, सतीश पॉल मुंजनी, सोमनाथ मुंडा और स्टीफन मरांडी जैसे नाम शामिल किए गए हैं.

आदिवासी नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिश

कांग्रेस संगठन के इस फैसले को राज्य में आदिवासी नेतृत्व को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में इन नेताओं की अहम भूमिका हो सकती है.

ALSO READ : हाईकोर्ट से हितेश वी. शाह की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *