भाजपा पहले अपना चेहरा देखे, फिर कांग्रेस पर उंगली उठाए : सोनाल शांति

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक शुचिता और भ्रष्टाचार पर...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक शुचिता और भ्रष्टाचार पर भाषण देने से पहले भाजपा को अपने नेताओं का रिकॉर्ड देखना चाहिए. भाजपा में ऐसे नेताओं की लंबी सूची है जिन पर भ्रष्टाचार, बलात्कार और गंभीर आपराधिक मामलों के आरोप लगे हैं, इसलिए कांग्रेस पर नैतिकता का पाठ पढ़ाना भाजपा का “राजनीतिक पाखंड” है. सोनाल शांति ने कहा कि शारदा चिटफंड और लुई बर्गर जैसे मामलों से जुड़े आरोपियों को भाजपा ने संरक्षण और महत्वपूर्ण पद दिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कैमरे पर कथित घूस लेते पकड़े गए नेताओं को भी भाजपा बचाती रही है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जाती है.

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति में जेटेट अभ्यर्थियों के लिए सीट रिजर्व रखें: हाईकोर्ट

‘आलमगीर आलम को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया गया’

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पेमा खांडू की संपत्ति में असामान्य वृद्धि और सरकारी ठेकों को लेकर उठे सवालों का जिक्र करते हुए भाजपा से जवाब मांगा. साथ ही कहा कि महिलाओं के यौन शोषण और अन्य गंभीर मामलों में आरोपित नेताओं को संरक्षण देने वाली भाजपा को नैतिकता पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. सोनाल शांति ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया गया है. उन्होंने दावा किया कि आलमगीर आलम के ठिकानों से कोई बरामदगी नहीं हुई, फिर भी भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. सोनाल शांति ने जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि 2019 से 2024 के बीच ईडी ने बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की, लेकिन दोषसिद्धि के मामले बेहद कम रहे. इससे साफ है कि एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मजदूर की मौत पर मजदूरों की एकता और युनियन के दवाब में मृतक परिवार को BSL का ऑफर लेटर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *