News Desk:भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता चाहते थे कि उनका बेटा T20 World Cup की ट्रॉफी उठाए .30 जनवरी को डीपीएस अलीगढ़ में ट्रॉफी प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने रिंकू को वीडीओ कॉल कर कहा ,’देखो यह ट्रॉफी तुम्हे ही लेनी है’.

“रिंकू सिंह पर पिता के सपने की ,जिम्मेदारी अब ट्रॉफी जीतना है खुद का मिशन”
रिंकू सिंह अब अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अगर वह वर्ल्ड कप के मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को ट्रॉफी दिलाने में मदद कर पाएंगे तो ,यह उनके पिता के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी. हालांकि अब उन्हें यह सब अपने दम पर करना होगा क्योंकि पिछली बार में प्रदर्शन में किसी कमी पर पिता से सुझाव लिया करते थे.
“अब अपने दम पर खेलेंगे रिंकू सिंह ,पिता के सुझाव नहीं मिलेंगे”
खानचंद अपने बेटे को खेल के दौरान मार्गदर्शन भी देते और फटकार भी लगाते थे डीपीएस में ट्रॉफी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने याद किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के चौथे मैच में रिंकू ने 30 गेंद में 39 रन बनाए थे, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. 130 के स्ट्राइक रेट पर बल्लेबाजी करते हुए रिंकू एलबीडब्ल्यू से आउट हो गए थे,उसी वक्त उनके पिता ने फोन कर डांटकर कहा कि स्किन को स्वीप शॉर्ट से बाउंड्री के बाहर भेज सकते थे. रिंकू ने माना कि उस समय उनकी टाइमिंग सही नहीं थी.

