Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं! कुकड़ू बालिका विद्यालय में पानी संकट के बीच देवदूत बने हरे लाल महतो

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक स्कूल की जलापूर्ति व्यवस्था...

HLM
कुकड़ू बालिका विद्यालय में पानी संकट के बीच देवदूत बने हरे लाल महतो

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक स्कूल की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई. सैकड़ों छात्राएं पानी के लिए परेशान हो उठीं. पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक संकट गहरा गया. लेकिन इसी मुश्किल घड़ी में एक नाम फिर लोगों की जुबान पर छा गया HLM. वही हरे लाल महतो, जिन्हें लोग सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि हर संकट में खड़े रहने वाले समाजसेवी के रूप में पहचानते हैं. “जन सेवा ही लक्ष्य” संस्था के संस्थापक और आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनकर सामने आए.

365 दिन, 24 घंटे तत्पर

बताया जा रहा है कि हरे लाल महतो साल के 365 दिन और दिन के 24 घंटे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं. दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के समय जनता भले किसी और को चुन ले, लेकिन जब मुसीबत सामने आती है तो सबसे पहले लोगों को याद हरे लाल महतो ही आते हैं.

मोटर का पाइप फटने से बिगड़े हालात

दरअसल, विद्यालय में लगे मोटर का पाइप अचानक फट गया था. सूचना मिलते ही HLM तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे. तत्काल पानी के टैंकर मंगवाए गए और तकनीशियन बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया. कुछ ही घंटों में जलापूर्ति बहाल कर दी गई, जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं और प्रबंधन ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों का कहना है, कि “प्रशासनिक सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं. संकट में सबसे पहले हरे लाल महतो ही याद आते हैं.”

यह भी पढ़ें: जारी प्रखंड के सुदूरवर्ती सकतार गांव तक पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जानी जमीनी हकीकत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *