Click Here
Click Here
Click Here

फंड ट्रांसफर में जरा सी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: मंजूनाथ भजंत्री

Ranchi: सरकारी राशि के भुगतान और फंड ट्रांसफर प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर अब प्रशासन बेहद सख्त नजर आएगा....

Ranchi: सरकारी राशि के भुगतान और फंड ट्रांसफर प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर अब प्रशासन बेहद सख्त नजर आएगा. बुधवार को आयोजित कोषागार समीक्षा बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिना पूर्ण सत्यापन के किसी भी खाते में भुगतान नहीं किया जाए. डीसी ने कहा कि सरकारी धन जनता की संपत्ति है और इसके उपयोग में लापरवाही या त्रुटि किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी. उन्होंने सभी विभागों को लाभुकों और संबंधित बैंक खातों की जानकारी का बहुस्तरीय सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही भुगतान से पहले दस्तावेजों और बैंक डिटेल्स का अनिवार्य मिलान करने को कहा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: सिस्टम फेल हो सकता है, लेकिन HLM नहीं! कुकड़ू बालिका विद्यालय में पानी संकट के बीच देवदूत बने हरे लाल महतो

कोषागार प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने पर चर्चा

बैठक में कोषागार प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई. डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने, आंतरिक जांच व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है.

यह भी पढ़ें: भाजपा की चुनावी तेल नीति ने देश को आर्थिक गर्त में धकेला: झामुमो

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *