कोलकाता में झारखंडी हुनर की गूंज: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ्ट के इम्पोरियम का उद्घाटन

Ranchi: झारखंड की समृद्ध कला और कारीगरों के कौशल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया...

Ranchi: झारखंड की समृद्ध कला और कारीगरों के कौशल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. राज्य के उद्योग, श्रम एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित थिएटर रोड में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन किया.

कारीगरों के सपनों को मिला नया ठिकाना

उद्घाटन के अवसर पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा, ‘यह इम्पोरियम महज एक शोरूम नहीं, बल्कि झारखंड के सुदूर गांवों में रहने वाले हजारों बुनकरों और शिल्पकारों के पसीने, उनकी मेहनत और उनके आत्मविश्वास का जीवंत प्रतीक है.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पहल से न केवल ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी झारखंड एक नई इबारत लिखेगा.

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, जमीनी स्तर पर धार देगी नई टीम

दो राज्यों की संस्कृतियों का मिलन

उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कोलकाता के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कला और साहित्य के इस केंद्र में झारक्राफ्ट की मौजूदगी झारखंड और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला एक सेतु बनेगी. यहां ग्राहकों को झारखंड की पारंपरिक डोकरा कला और ‘तसर सिल्क’ के साथ आधुनिक डिजाइनों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

ग्लोबल डिमांड और भविष्य की योजनाएं

झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड के उत्पादों की मांग अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ रही है. उन्होंने घोषणा की कि कोलकाता की सफलता के बाद झारक्राफ्ट जल्द ही देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी अपने आउटलेट्स खोलने की तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी भाजपा, 15 से 20 मई तक पूरे झारखंड में प्रखंड स्तर पर धरना

इम्पोरियम के प्रमुख आकर्षण

परिधान: प्रीमियम तसर सिल्क की साड़ियाँ, डिजाइनर कुर्तियां, सवोत्तम गुणवत्ता के शर्ट और कुर्ते.
शिल्प: डोकरा कला, बांस और लकड़ी के अद्भुत हस्तशिल्प.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *