Click Here
Click Here
Click Here

प्रदेश कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, जमीनी स्तर पर धार देगी नई टीम

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन में नई जान फूंकने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों के...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन में नई जान फूंकने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच जिलों का आवंटन कर दिया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अधिसूचित इन पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को ‘ग्रासरूट’ स्तर तक सक्रिय किया जा सके. प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि इस अधिसूचना के तहत वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी मिली है.

यह भी पढ़ें: किसानों के हक में सड़क पर उतरेगी भाजपा, 15 से 20 मई तक पूरे झारखंड में प्रखंड स्तर पर धरना

हजारीबाग: राजीव रंजन प्रसाद
रांची महानगर: धर्मराज राम
रांची ग्रामीण: रियाज अंसारी
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): शशि भूषण राय
धनबाद: शकील अख्तर अंसारी (शहरी) एवं राकेश किरण महतो (ग्रामीण)
बोकारो: शमशेर आलम (शहरी) एवं संजय पांडेय (ग्रामीण)
संथाल परगना: बादल पत्रलेख (जामताड़ा), अशोक वर्मा (दुमका) और रविन्द्र झा (देवघर)
इनके अतिरिक्त आभा सिन्हा (गिरिडीह), विनय सिन्हा दीपू (पलामू) और डॉ. अजय नाथ शाहदेव (सिमडेगा) सहित कुल 26 प्रभारियों की सूची जारी की गई है. ये सभी पदाधिकारी संबंधित जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड यशराज गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम, शूटर को रांची से भेजा था दिल्ली

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *