Click Here
Click Here
Click Here

अवैध निर्माण होंगे वैध: झारखंड सरकार 14 को लांच करेगी भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल

Ranchi: झारखंड सरकार अवैध निर्माणों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन...

Ranchi: झारखंड सरकार अवैध निर्माणों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली, 2026 के प्रावधानों को धरातल पर उतारने के लिए आज 14 मई को ऑनलाइन पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया जाएगा. यह कार्यक्रम धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के द्वितीय तल सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा. इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के हजारों भवन स्वामियों को अपने अनाधिकृत निर्माणों को नियमों के तहत नियमित कराने में सुविधा होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी. यह पहल शहरी विकास और व्यवस्थित बसावट की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता में झारखंडी हुनर की गूंज: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ्ट के इम्पोरियम का उद्घाटन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *