Hazaribagh : शहर स्थित झील परिसर में एक शर्मनाक घटना सामने आई. जहां झील किनारे टहलने गयी एक किशोर ने युवती क साथ छेड़छाड़ की. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा. लेकिन युवती ने उसका विरोध किया और उसे पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान दोनों के बीच धक्का मुक्की भी हुई और युवती ने आरोपी को थप्पड़ मारा. इस दौरान युवक ने भी युवती पर हाथ उठाया. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी युवक को पकड़ कर धुनते हुए उसे पुलिस नियंत्रण कक्ष लेकर पहुंचे.
जुटती है रोज हजारों की भीड़ पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
लोगों का आरोप है कि मौके पर पुलिस की कोई पीसीआर वाहन, गश्ती दल या सुरक्षा गार्ड झील परिसर में नहीं थी. ऐसे में युवक को नियंत्रण कक्ष ले जाया गया. क्योंकि संबंधित थाना प्रभारी को फोन किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं किया गया था.

आरोपी के पास से नशीले पदार्थ मौजूद
आरोपी के पॉकेट से नशा का सामान मिला. जिस कारण नशे में उसने ऐसी घृणित हरकत करने का दुसाहस किया. लोगों ने झील परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस गश्ती की मांग की है.
ALSO READ : लंबित योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करें, हर गांव में योजनाओं की संख्या बढ़ाएं: उपायुक्त संदीप कुमार मीना
