Click Here
Click Here
Click Here

रांची सिविल कोर्ट को दुबारा मिली बम से उड़ाने की धमकी, कहा इस बार आरडीएक्स से होगा विस्फोट

रांची: रांची सिविल कोर्ट फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में...

रांची: रांची सिविल कोर्ट फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार आरडीएक्स से विस्फोट किया जाएगा. इस तरह की धमकी मिलने के बाद रांची पुलिस की टीम अलर्ट हो गई और जिस मेल से धमकी भरा मैसेज किया गया है उसकी जांच में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस की टीम कोर्ट परिसर में पहुंच कर हर जगह की तलाशी ले रही है. साथी डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी.

रांची पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया:

धमकी की सूचना मिलते ही रांची पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया. कोर्ट के समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया. वहीं फोर्टिज कोर्ट तथा रांची जिला बार भवन की ओर के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिये गये है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *