Bokaro:चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो घरों में हुई गृहभेदन मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया था. गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित चोरी का सोना/चांदी खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में बिरसा बस्ती निवासी गोलू कुमार, प्रेमनगर पहाड़ी निवासी विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास, और रोहन कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. वहीं चोरी का जेवरात खरीदने वाले पेटरवार के लुकैया निवासी गणेश कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से बेची गयी सोना / चाँदी को बरामद किया गया. ज्ञात हो कि अभियुक्त गोलू कुमार का कुल 8 कांडों में अपराधिक इतिहास पाया है.
क्या है मामला
10 मई को स्टेशन रोड गुरूद्वारा के सामने हाउस नं0-492 में रात्रि 12 से 2 बजे के बीच जितेन्द्र कुमार चौधरी के घर में गृहभेदन की घटना हुई, जिसमें गहने एवं मोबाइल फोन तथा करीब 8-10 हजार रूपये नगदी चोरी चली गई. जिसके आधार पर चन्द्रपुरा थाना कांड सं0-54/26 दर्ज किया गया था. वहीं, इसके पूर्व में चन्द्रपुरा थाना अतंर्गत चर्च रोड स्थित घर में गुहभेदन की घटना घटित हुई थी, जिसके आलोक में चन्द्रपुरा थाना काण्ड संख्य-53/2026 दर्ज की गई. उक्त दोनो काण्डो का उदभेदन करने हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने बताया कि अग्रतर अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि चन्द्रपुरा स्थित चर्च रोड में हुई जैवलरी एवं नगदी की चोरी (कांड सं0-53/26) में भी इन लोगों की संलिप्त है. जिसमें चोरी हुई सोने एवं चांदी के सामानों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त सामानों को पेटरवार स्थित गणेश कुमार स्वर्णकार के पास बेचा गया है. जिसे छापामारी दल के द्वारा छापामारी कर अभियुक्त गणेश कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार कर सामग्री बरामद की गई.

जब्त सामानों की विवरणी
- 420 ग्राम चाँदी, (चार जोड़ा पायल, एक बिछिया, एक चैन इत्यादि)
- 10 ग्राम सोना (गलाया हुआ अवस्था)
- आवेदक के घर से चोरी की गयी ओप्पो कम्पनी का मोबाईल फोन,
- चार अन्य मोबाईल फोन
छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम – इस छापेमारी दल में पु०अ०नि० विक्रम कुमार, थाना प्रभारी चन्द्रपुरा थाना, मनीष कुमार, थाना प्रभारी दुग्दा थाना, श्रीनिवास कुमार सिंह, ओ०पी० प्रभारी बोकारो झरिया ओ०पी०, कुन्दन कुमार पासवान, (अनुसंधानकर्ता), थाना-चन्द्रपुरा, अमरजीत कुमार, थाना-चन्द्रपुरा, चन्द्रपुरा थाना सशस्त्र बल एवं रक्षक राईडर, दुग्दा / बोकारो झरिया/चन्द्रपुरा के शामिल थें.
AlsoRead:चतरा पुलिस की पहल: नुक्कड़ नाटक के जरिए अफीम की खेती के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक
