गिरिडीह में प्रशासन का सख्त एक्शन,ओल्ड टोल गेट पर चला सघन वाहन जांच अभियान, 68 वाहनों से ₹82,400 जुर्माना वसूला

Giridih: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन...

Giridih: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड टोल गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई.

68 वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान कुल 68 वाहनों की जांच की गई. इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹82,400 का जुर्माना वसूला गया.

प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई. कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा आवश्यक कागजात के वाहन चलाते पकड़े गए, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

ALSO READ: हजारीबाग: पबरा जंगल से 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने की अपील

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक वाहन चालक का नियमों का पालन करना आवश्यक है. वाहन चालकों से अपील की गई कि वे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और बीमा जैसे सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें.

इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई. प्रशासन ने ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से बचने की भी अपील की.

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कई वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी. अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी जिलेभर में नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *