Click Here
Click Here
Click Here

अब झारखंड में भी बजेगा फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बिगुल, गांव के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Ranchi: झारखंड का क्रिकेट अब नई करवट लेने जा रहा है. राज्य में पहली बार ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा...

Ranchi: झारखंड का क्रिकेट अब नई करवट लेने जा रहा है. राज्य में पहली बार ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है, जहां खिलाड़ी सिर्फ मैच नहीं खेलेंगे, बल्कि प्रोफेशनल लीग क्रिकेट का पूरा अनुभव भी हासिल करेंगे. “झारखंड टी20 क्रिकेट लीग” के लॉन्च के साथ ही इसकी चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया और इसी के साथ प्रदेश में क्रिकेट के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

फ्रेंचाइजी मॉडल पर होगी लीग

इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह फ्रेंचाइजी मॉडल पर तैयार किया गया है. यानी अब झारखंड के युवा खिलाड़ियों को भी वही माहौल मिलेगा, जो अब तक केवल बड़े टूर्नामेंट्स में दिखाई देता था. ड्रेसिंग रूम का दबाव, ऑक्शन की हलचल, टीम रणनीति और बड़े मुकाबलों का रोमांच – सबकुछ एक ही मंच पर देखने को मिलेगा.

लॉन्चिंग समारोह में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया. उनके साथ जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम समेत कई क्रिकेट प्रशासक और आयोजक मौजूद रहे. मंच पर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह साफ दिख रहा था.

ALSO READ: अवैध शराब के विरुद्ध कराईकेला पुलिस की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

26 मई को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अब अगला बड़ा आकर्षण 26 मई को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी होगी. इस ऑक्शन में 6 टीमें अपने स्क्वॉड तैयार करेंगी. खास बात यह है कि टीमों में सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि अंडर-19, अंडर-23 और स्थानीय स्तर के युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा. इससे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों के लिए नई राह खुल सकती है.

20 जून से शुरू होगी लीग

लीग में शामिल टीमों के नाम भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. रांची कैपिटल्स, बोकारो पावरहाउसेस, धनबाद कोल किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, कोल्हान टाइगर्स और संथाल स्ट्राइकर्स जैसी टीमें मैदान में उतरेंगी. सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिससे मुकाबले और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

20 जून से शुरू होने वाली इस लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे. उद्घाटन दिन ही दर्शकों को डबल धमाका देखने को मिलेगा. पहला मुकाबला रांची कैपिटल्स और बोकारो पावरहाउसेस के बीच होगा, जबकि रात में जमशेदपुर स्टीलर्स और संथाल स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *