Click Here
Click Here
Click Here

जेल से बाहर आते ही समर्थकों के प्यार से भावुक हुए आलमगीर आलम

Ranchi : करीब दो साल बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आ गए. जेल से...

Ranchi : करीब दो साल बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आ गए. जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों और परिजनों की भारी भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया. समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पूरा परिसर आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा. लंबे समय बाद अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जेल के बाहर पहुंचे थे. आलमगीर आलम भी समर्थकों का प्यार देखकर भावुक नजर आए.

Also Read : नामकुम में कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

न्यायपालिका का जताया आभार, कहा- आज फिर आजाद हवा में सांस ले रहा हूं

मीडिया से बातचीत में आलमगीर आलम ने सबसे पहले न्यायपालिका के प्रति सम्मान जताया. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद आज वह आजाद हवा में सांस ले रहे हैं और उन्हें न्यायालय से जमानत मिली है. उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका का दिल से धन्यवाद करते हैं. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि दो साल पहले जो भरोसा और प्यार छोड़कर वह जेल गए थे, आज भी वही उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है.

Also Read : बिजली विभाग की लापरवाही ने छीना गरीब का निवाला, करंट की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत

बोले- चुनौतियां आएंगी, लेकिन पीछे हटने वाला नहीं हूं

आलमगीर आलम ने अपने आगे के राजनीतिक सफर को लेकर भी संकेत दिए. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई चुनौतियां होंगी, लेकिन वह हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं. हालांकि समर्थकों की भारी भीड़ और नारेबाजी के बीच वह ज्यादा देर तक अपनी बात नहीं रख सके. लेकिन उनके बयान और हाव-भाव से साफ दिखा कि वह राजनीति में फिर से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *