Click Here
Click Here
Click Here

अवैध शराब के विरुद्ध कराईकेला पुलिस की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

Chakradharpur: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कराईकेला पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. इसी...

Karaikela police
अवैध शराब के विरुद्ध कराईकेला पुलिस की कार्रवाई

Chakradharpur: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कराईकेला पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस बल ने जरजट्टा के जंगली इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरजट्टा के जंगल वाले इलाके में चोरी-छिपे अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मौके से पुलिस ने 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया.​ थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ हमारी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. नशे के इस अवैध धंधे से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि यह स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है. हमने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: एसटीपी निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *